रामगंजमण्डी: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, कार ने ट्रक को मारी टक्कर, आग से कार व ट्रक जले, 1 की मौत, 2 घायल
रामगंजमंडी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। गोयन्दा के पास एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में लगे सीएनजी में आग लग गई। आग ने कार व ट्रक को अपनी चपेट में लिया। हादसे में कार सवार राकेश कुमार मौर्य की मौत हो गई, जबकि अन्य कार सवार दिनेश व जयंत घायल हो गए।