फिरोज़ाबाद: बिना कनेक्शन के बिजली विभाग ने वृद्ध को ₹3.5 लाख से अधिक का बिल थमाया, SP विधायक के साथ DM को दिया ज्ञापन
फ़िरोज़ाबाद में बिजली की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुयी है। आरोप है गांव किरु निवासी 80 साल वृद्ध पन्नालाल के नाम साढ़े तीन लाख सें अधिक का बिजली का बिल थमा दिया है। वृद्ध की माने तों उसने कभी बिजली कनेक्शन नहीं लिया है। विभाग की लापरवाही को लेकर सपा विधायक मुकेश वर्मा नें पीड़ित परिवार के साथ मिलकर जिलाधिकारी फ़िरोज़ाबाद सें मुलाक़ात की ऒर ज्ञापन सौपा है।