बेगूसराय: डीएम ने बाढ़ स्थिति को लेकर दी जानकारी, मुख्यमंत्री ने किया हवाई सर्वेक्षण
बिहार के विभिन्न जिलों में आए बाढ़ के बाद लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा भी हवाई सर्वेक्षण किये जा रहे हैं और इसी कड़ी में आज बेगूसराय के भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा हवाई सर्वेक्षण किया गया। संभावित कार्यक्रम के आलोक में बेगूसराय जिले के उलाव हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आगमन।