बेगूसराय: सदर प्रखंड सभागार में कार्यक्रम निगरानी समिति की बैठक आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा
बेगूसराय सदर प्रखंड कार्यक्रम निगरानी समिति (बीस सूत्री) की बैठक प्रखंड सभागार में बुधवार की दोपहर 03:00 बजे आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अवध शर्मा नागर, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर रवि शंकर कुमार समेत बीस सूत्री के सभी सदस्य एवं सभी पदाधिकारी मौजूद थे.