बेगूसराय: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित जिले की वर्चुअल समीक्षा की, कार्यालय कक्ष से जुड़े DM
बाढ़ प्रभावित जिले की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे वर्चुअल समीक्षा की. इस दौरान कार्यालय कक्ष से DM तुषार सिंगला समेत संबंधित पदाधिकारी जुड़े रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला पदाधिकारी से बाढ़ को लेकर की गई तैयारी, राहत कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली. इस मौके पर डीएम ने बताया कि जिले में बाढ़ राहत कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है.