बेगूसराय: कैंटीन चौक पर AISF का विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी
कैंटीन चौक पर AISF कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्रदर्शन बुधवार की दोपहर 02:00 बजे किया. इस दौरान AISF के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए AISF के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना, इंटर में सीट वृद्धि करने आदि की मांग की.