शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के सख्त निर्देशों के बाद कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों पर बड़ा शिकंजा कसा है। पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापामार कार्रवाई करते हुए जहरीली हाथ भट्टी की अवैध शराब बेच रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।