मानपुर: 10 साल से बदहाल पडखुरी–जोबी–दरवार–भरेवा मार्ग, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग
Manpur, Umaria | Aug 1, 2026 उमरिया जिले की मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पडखुरी से जोबी, दरवार और भरेवा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले करीब 10 वर्षों से जर्जर हालत में है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है।ग्रामीणों ने तुरंत सड़क मरम्मत की मांग की है