झांसी: बारिश और हवा के कारण सदर बाजार कैंट में गिरा पेड़, रातभर की बारिश ने बढ़ाई मुश्किल
Jhansi, Jhansi | Oct 30, 2025 झांसी में रातभर से हो रही लगातार बारिश के चलते सदर बाजार कैंट इलाके में गुरुवार को एक पेड़ टूटकर बिजली के तारों में फस गया। तेज हवाओं और मूसलाधार वर्षा के कारण यह हादसा हुआ, इसका वीडियो 4:00 बजे सामने आया है। जिससे इलाके में कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति या वाहन चपेट में नहीं आया।