बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ने की प्रेसवार्ता, किसानों से धोखाधड़ी करने के मामले का किया खुलासा
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने गुरुवार शाम को पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने मुर्तिहा थाना क्षेत्र में किसानों के साथ धोखाधड़ी कर उनके ट्रैक्टरों की फर्जी आरसी तैयार कर बेचने के मामले के अंतर्जनपदीय मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी व उसके पास से बरामद तीन ट्रैक्टरों के मामले का खुलासा किया है।