सादाबाद: मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल, डॉक्टर ने किया रेफर
वीरेश अपने पिता चंद्रपाल के साथ नगला फत्ता में जा रहे थे। मथुरा रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर घायल हो गया। पिता ने ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हायर उपचार के लिए रेफर कर दिया है।