श्योपुर: कलेक्टर ने बीज बैंक एवं बीज उत्पादक समितियों को क्रियाशील करने के लिए कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की बैठक
श्योपुर। कलेक्टे्रट सभाकक्ष में बुधवार को दोपहर 3 बजे खरीफ फसलों की तैयारियों के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा है कि श्योपुर जिले में खरीफ फसलो के 1 लाख 74 हजार 840 हेक्टयर रकबे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत दलहन एवं तिलहन फसलों को बढावा देने का कार्य किया जायें।