श्योपुर: ग्राम जवासा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मानपुर थाने में क्रॉस मामला दर्ज
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जवासा में दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की रात्रि 7 बजे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षो की रिपोर्ट पर क्राॅस प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह जानकारी आज बुधवार को शाम 6 बजे दी है।