श्योपुर: कोतवाली पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह को पकड़ा, चोरी की तीन बाइकें बरामद
श्योपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार को दोंपहर 2 बजे तीन सदस्यीय शातिर बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने आरोपियो की निशानदेही पर तीन बाइकें भी बरामद की हैं, जिनमें बीते दिनो शहर में हुई बाइके भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल तीनो आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य घटनाओं की जानकारी भी जुटा रही है।