डुंडा: डीएम ने सिलाई बैंड के पास भूस्खलन के बाद लापता लोगों की खोजबीन के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण किया
डीएम प्रशांत आर्य ने अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम आर्य ने मौके पर उपस्थित एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,आईटीबीपी, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मंगलवार तक युनोत्री नेशनल हाइवे को सिलाई बैंड तक यातयात के लिए बहाल करने के निर्देश दिए।