डुंडा: ऑपरेशन लगाम के तहत यातायात पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ की चालानी कार्रवाई
यातायात पुलिस टीम द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, स्थान सिंगोटी के पास वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 लोगों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गयी। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, वाहन पर काली फिल्म लगाने वालों की सघन चैकिंग की गयी तथा संदिग्ध वाहन चालकों का एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया।