डुंडा: बीआरओ ने नेताला, बिशनपुर, लालढांग व हेलगुगाड के पास गंगोत्री राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया
बीआरओ ने शनिवार दोपहर 12 बजे खोले जाने की जानकारी दी। गत रात्रि की बारिश से गंगोत्री हाईवे नेताला, बिशनपुर, लालढांग व हेलगुगाड के भूस्खलन व मालवा आने से अवरुद्ध हो गया था, वहीं पुलिस ने राजमार्ग नहीं खुलने तक सभी तीर्थयात्री वाहनों को रामलीला मैदान में रोक के रखा था। अब सभी स्थानों पर राजमार्ग खुलने से गंगोत्री हाईवे पर फिर से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।