डुंडा: सिमलसारी गैर मुंगरसंती मोटर मार्ग के प्रतिकर की मांग को लेकर काश्तकारों का धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा
शुक्रवार शाम 5 तक भी काश्तकारों ने सड़क पर लगाई गई पत्थरों की दीवार नहीं हटाने दी। इससे सिमलसारी गैर मुंगरसंती मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। वहीं प्रतिकर से वंचित काश्तकार दारसौं से आगे दोपहियां वाहनों को भी प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। जिससे गैर गांव के लोगों के समक्ष अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई है।