डुंडा: राम मंदिर निर्माण आंदोलन से जुड़ी पद्मभूषण साध्वी ऋतंभरा भटवाड़ी के मल्ला गांव के गंगा संगम कुटीर में पहुंची
साध्वी ऋतंभरा अपने अनुयायियों के साथ बुधवार दोपहर 12 बजे मल्ला गांव के गंगा संगम कुटीर पहुंची। वहां पर उन्होंने अपने गुरूभाई स्वामी दिनेशानंद महाराज के शिष्यों के साथ उनके कार्यों को याद किया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि उन दोनों ने स्वामी परमानंद महाराज के सानिध्य में ही आध्यात्मिक जीवन शुरू किया था।