बिसौली: फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को दबोचा, पायल व नकदी बरामद
Bisauli, Budaun | Jun 16, 2026 थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी पायल और 2120 रुपये नकद बरामद किए हैं। ग्राम खेडादास निवासी नीरज सिंह ने थाना फैजगंज बेहटा में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके घर की अलमारी में रखे आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।