कोंडागांव: पिपरा में BJP जिला महामंत्री के घर विवाह समारोह में बस्तर महाराजा, मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
कोंडागांव जिले के ग्राम पीपरा ढोढ़गापारा में भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया एवं कलार समाज के पूर्व संभागीय अध्यक्ष दिनेश पोया के भतीजे के विवाह समारोह में बस्तर महाराजा सहित मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों का तांता लगा रहा। समारोह में कमलचंद भंजदेव, केदार कश्यप, भोजराज नाग, मोहन मंडावी, नीलकंठ टेकाम एवं सेवकराम नेताम सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए।