राजनांदगांव: तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र के तिलईरवार गांव के पास फायरिंग रेंज में विस्फोटक नुमा चीज फटने से बच्चा हुआ घायल
राजनांदगांव जिले के तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र के तिलईरवार गांव के पास पुलिस के फायरिंग रेंज में विस्फोटक नुमा चीज फटने से इसकी चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया है। बच्चे का हाथ बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चा खेलते खेलते फायरिंग रेंज में पहुंच गया था और विस्फोटक नुमा चीज उसके हाथ में फट गई।