राजनांदगांव: शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
राजनांदगांव शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च मानव मंदिर चौक,गांधी चौक और अन्य मार्गो से होते हुए निकली।फ्लैग मार्च में कलेक्टर संजय अग्रवाल,एसपी मोहित गर्ग और विभिन्न पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।