देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने गुरूद्वारा नानकसर के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया, 540 ग्राम अवैध चरस बरामद
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर जसवीर तोमर, पुत्र टीकम सिंह तोमर, निवासी कालसी, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष है को 540 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह देहरादून में प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई कर रहा है। लेकिन अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए उसने चरस की तस्करी शुरू की थी.