कुचायकोट: थाना क्षेत्र के अलग अलग जगह से तीन बाइक सवार चार लोगों को 34 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार। भेजा न्यायीक हिरासत में
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के अलग अलग जगह पर छापेमारी करते हुए तीन मोटरसाइकिल सवार चार लोगों को 34 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार लोगों में दीपक रावत, राजू कुमार, शैलेश कुमार और शम्भू सिंह समीप है। जिसकी जानकारी उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने आज शनिवार को दोपहर 3 बजे दी। उत्पाद विभाग ने शराब और बाइक को जप्त कर लिया है।