तरबगंज: तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की से छेड़खानी करने के मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की बुधवार को खेत गई थी। यहां गांव निवासी युवक छेड़खानी करने लगा। चिल्लाने पर पड़ोस में मौजूद लड़की के चाचा चाची ने मौके पर पहुंचकर बचाया। युवक के घर पूछने गए तो युवक ने गाली गलौज व धमकी देते हुए भगा दिया।