पिंड्रा: जातिगत जनगणना के लिए अल्पसंख्यक कांग्रेस ने चलाए हस्ताक्षर अभियान
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम के आह्वान पर कांग्रेस पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पूरे पखवारे जातिगत जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं इसी क्रम में आज वाराणसी अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद डोडे के संयोजन में बेनिया में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।