पिंड्रा: वाराणसी के DM पर 10 हजार की पेनाल्टीः असि-वरुणा के जीर्णोद्धार में देरी पर NGT ने लगाया जुर्माना
गंगा की दो सहायक नदियों असि और वरुणा के जीर्णोद्धार में देरी को लेकर NGT यानी कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वाराणसी के DM पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इस मामले में VDA और नगर निगम को 1 सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने का आदेश भी सुनाया है।