नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती Pratima Bagri ने बुधवार को रैगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भवर में बनाए गए नये खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि यह केन्द्र क्षेत्र के किसानों को बेहतर सुविधायें, समय पर समर्थन मूल्य तथा पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। खरीदी केन्द्र के आरंभ होने से स्थानीय कृषकों को लाभ मिलेगा।