पूरनपुर: रम्पुरा फकीरें उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
पूरनपुर रोटरी क्लब रॉयल्स ने रम्पुरा फकीरें उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। इस दौरान क्लब के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया कि रोटरी मंडल अध्यक्ष रोटेरियन नीरव निवेश अग्रवाल के आवाहन पर आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया जा रहा है जिसके अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।