रामगंजमण्डी: लहसुन, सरसों व पोस्ता दाना चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, भोलू तिराहा से 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए लहसुन, सरसों व पोस्ता दाना चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को भोलू तिराहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 15 कट्टे लहसुन, 12 कट्टे सरसों व एक कट्टा पोस्ता दाना बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त टेम्पो भी पुलिस ने जब्त किया है। शनिवार सुबह करीब 12 बजे जारी