खुजनेर: राजगढ़ कलेक्टर ने सार्थक अटेंडेंस ऐप की समीक्षा की
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में सोमवार को शाम 4:00 करीब सार्थक अटेंडेंस एप की समीक्षाकी। इस दौरान कलेक्टर ने राजगढ़ से उपस्थिति दर्ज किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए तीन दिवस का वेतन काटने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। और कहा कि अतिरिक्त कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।