निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन के तत्वाधान में 10 दिवसीय पौधारोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए
पर्यावरण संरक्षण के लिए देश भर में चलाए जा रहे पौधारोपण अभियान के तहत दावत-ए-इस्लामी हिंद के डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाऊंडेशन के तत्वाधान में निंबाहेड़ा में आज पौधारोपण किया गया। हिंदुस्तान द्वारा पूरे देश भर में 12 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। निंबाहेड़ा स्थित ईदगाह परिसर में आज संस्थान के पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण किया गया।