निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में मकान की छत पर मां बेटे को 11 लाइन छू जाने से लगा करंट
नगर के छोटी सादड़ी मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास महावीर कॉलोनी में एक मकान की छत के बिल्कुल पास होकर गुजर रही 11 हजार केवी लाइन ने 8 वर्षीय बालक को चपेट में ले लिया, जिसको छुड़ाने गई मां के भी जोरदार करंट लगा है, करंट लगने से मां बेटा दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को पड़ोसियों ने तुरंत स्थानीय निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय पहुंचाया है,