निम्बाहेड़ा: बाड़ी में स्थित चमत्कारी शनि देव मंदिर पर भंडारा खोला गया ₹200000 से अधिक की राशि निकाली
निम्बाहेड़ा उपखण्ड के बाड़ी ग्राम स्थित श्री चमत्कारी शनि देव नवग्रह मंदिर पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भंडार खोला गया। जिसमें 2 लाख 8 हजार 9 रुपये की नगद राशि प्राप्त हुई। सूरजकुंड धाम के श्री श्री 1008 परम पूज्य महंत श्री अवधेश चेतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने भगवान श्री शनिदेव के दर्शन किए। इस अवसर पर मंदिर मण्डल के पदाधिकारियों ने महाराज की अगवानी की।