निम्बाहेड़ा: सरकार से मनरेगा का फंड नहीं दिए जाने के विरोध में निंबाहेड़ा में पंचायत में सरपंच ने लगाए ताले
ग्राम पंचायत में सरपंच संघ की राजस्थान की ओर से सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल रखी गई। पंचायत में सरपंच की ओर से आज ताले लगाए गए हैं। अपनी मांग मंगवाने के लिए आज हड़ताल पर रहे हैं। सरपंच संघ राजस्थान के आह्वान पर संपूर्ण राजस्थान में सरपंचों की ओर से हड़ताल रखने का संकेत दिया गया था। जिसके तहत आज निम्बाहेड़ा में भी सरपंचों ने ताले लगाए है।