कौंच: देवगांव में भाड़े पर दिलाई गई करीब ₹12 लाख की गाड़ी को धोखाधड़ी से बेचने का आरोप, पीड़ित ने एसडीएम से की शिकायत
Konch, Jalaun | Jun 7, 2026 कोंच क्षेत्र के देवगांव निवासी घनश्याम ने रविवार सुबह 11 बजे एसडीएम को शिकायत देकर गांव के लक्ष्मीनारायण पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है, उन्होंने बताया कि नवंबर 2020 में लक्ष्मीनारायण की करीब 12 लाख कीमत की टाटा 407 डीजे गाड़ी उनके दामाद रामकिशुन को 10 हजार मासिक किराए पर दिलाई गई थी, आरोप है कि लक्ष्मीनारायण ने 21 मार्च 2024 को उक्त वाहन धोखधड़ी से बेंच दिया।