Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image
image

आज दिनांक 15/07/26 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक, श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता ई० रंजन प्रकाश, सहायक अभियंता शांतनु कुमार एवं कनीय अभियंता ई० दिपेश कुमार के साथ चंपारण तटबंध के कि.मी. 104 के समीप 1.1 कि.मी. अंदर नदी भाग में अवस्थित तिवारी टोला का निरीक्षण किया। तिवारी टोला नदी के किनारे से वर्तमान में 125 मीटर से अधिक दूरी पर अवस्थित है। जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को इस स्थल पर सूक्ष्म निगरानी रखने एवं कटान की स्थिति होने पर बचाव संबंधी हरसंभव तैयारी रखने का निदेश किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

MORE NEWS

प्रखंड स्तर पर स्थापित डिग्री कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे-- जिलाधिकारी 

    प्रखंड स्तर पर नव स्थापित डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन के शुभारंभ के अवसर पर आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में 15 प्रखंडों सहित बिहार में कुल 211प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का आज शुभारंभ हुआ है। डिग्री कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। उच्च शिक्षा की पहुंच घर-घर तक होगी एवं स्थानीय स्तर पर कम खर्च में ही बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे।
    माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज गोराडीह, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सभी 211 नव स्थापित डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया।
पूर्वी चंपारण जिला में डिग्री कॉलेज शुभारंभ के मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, तुरकौलिया में किया गया। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी के साथ माननीय विधायक हरसिद्धि श्री कृष्ण नंदन पासवान, उप विकास एक डॉ प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे।
    जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक महोदय के द्वारा डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में पठान-पाठन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला के लिए यह गौरव और ऐतिहासिक क्षण है जहां एक साथ प्रखंड लेवल पर 15 डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले डिग्री प्राप्त करने के लिए दूर जाना पड़ता था, अब इन डिग्री महाविद्यालय के खुल जाने से स्थानीय स्तर पर ग्रामीण बच्चों को बड़ी फायदा होगी। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे और पूर्वी चंपारण जिला सहित बिहार को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर माननीय विधायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना गौरव का विषय है। सुदूर देहात में डिग्री कॉलेज की उपलब्धता से अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने  माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार को धन्यवाद दिया।

        जिले के जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई है उनका नाम निम्नवत है:-
1.संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर (श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर में)
2. मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, मेहसी में)
3. बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी)
4. पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी)
5. सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़ सुगौली)
6. तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया (रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर)
7. तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया (राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल)
8. पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय  पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी)
9. फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत)
10. रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा (आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला)
11. आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी)
12. छौरादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानो( एस आर एन आर वाई एल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा)
13. बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा ( राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया)
14. पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल ( श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव)
15. चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा)।
    उपरोक्त सभी डिग्री महाविद्यालय में समारोह का आयोजन कर भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम  का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

प्रखंड स्तर पर स्थापित डिग्री कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे-- जिलाधिकारी प्रखंड स्तर पर नव स्थापित डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन के शुभारंभ के अवसर पर आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला में 15 प्रखंडों सहित बिहार में कुल 211प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन का आज शुभारंभ हुआ है। डिग्री कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुलेंगे। उच्च शिक्षा की पहुंच घर-घर तक होगी एवं स्थानीय स्तर पर कम खर्च में ही बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी के कर कमलों द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज गोराडीह, भागलपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के सभी 211 नव स्थापित डिग्री कॉलेज में पठन-पाठन का शुभारंभ किया गया। पूर्वी चंपारण जिला में डिग्री कॉलेज शुभारंभ के मुख्य समारोह का आयोजन राजकीय डिग्री कॉलेज, तुरकौलिया में किया गया। मुख्य समारोह में जिलाधिकारी के साथ माननीय विधायक हरसिद्धि श्री कृष्ण नंदन पासवान, उप विकास एक डॉ प्रदीप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरि, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी श्री अरुण कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्र की बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राओं के अभिभावक एवं डिग्री कॉलेज के प्राचार्य सहित अन्य प्रोफेसर उपस्थित थे। जिलाधिकारी एवं माननीय विधायक महोदय के द्वारा डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया में पठान-पाठन का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्वी चंपारण जिला के लिए यह गौरव और ऐतिहासिक क्षण है जहां एक साथ प्रखंड लेवल पर 15 डिग्री महाविद्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है। पहले डिग्री प्राप्त करने के लिए दूर जाना पड़ता था, अब इन डिग्री महाविद्यालय के खुल जाने से स्थानीय स्तर पर ग्रामीण बच्चों को बड़ी फायदा होगी। बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे और पूर्वी चंपारण जिला सहित बिहार को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर माननीय विधायक ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अभिभावक गण को संबोधित करते हुए कहा प्रखंड स्तर पर डिग्री महाविद्यालय की स्थापना गौरव का विषय है। सुदूर देहात में डिग्री कॉलेज की उपलब्धता से अब बच्चों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। जिले के जिन 15 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना हुई है उनका नाम निम्नवत है:- 1.संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय संग्रामपुर (श्री उदय बहादुर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय मंगलापुर में) 2. मेहसी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय मेहसी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कटहा, मेहसी में) 3. बंजरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बंजरिया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कुकुरजरी) 4. पिपराकोठी प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पिपराकोठी (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर कॉलोनी) 5. सुगौली प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय सुगौली (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय शुक्ल पाकड़ सुगौली) 6. तुरकौलिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तुरकौलिया (रामउग्रह सिंह कुशवाहा उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुर) 7. तेतरिया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय तेतरिया (राजकीय मध्य विद्यालय माधूआहा मॉल) 8. पताही प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पताही (प्लस टू सिंहेश्वर सेमिनरी) 9. फेनहारा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय फेनहारा (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर बसंत) 10. रामगढ़वा प्रखंड अंतर्गत डिग्री महाविद्यालय रामगढ़वा (आदर्श राजकीय बुनियादी विद्यालय सिसवनिया, ग्राम पंचायत मुरला) 11. आदापुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय आदापुर (राजकीय बुनियादी विद्यालय भवनगरी) 12. छौरादानो प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय छौड़ादानो( एस आर एन आर वाई एल उच्च विद्यालय जीतपुर बिशुनपुरवा) 13. बनकटवा प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय बनकटवा ( राजकीय मध्य विद्यालय मठिया भोपत गोढ़िया) 14. पकड़ीदयाल प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय पकड़ीदयाल ( श्री राम अयोध्या सिंह उच्च विद्यालय बड़कागांव) 15. चिरैया प्रखंड अंतर्गत राजकीय डिग्री महाविद्यालय चिरैया (उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परेवा)। उपरोक्त सभी डिग्री महाविद्यालय में समारोह का आयोजन कर भागलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

आज दिनांक-15.07.2026 को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मोहम्मद शिबगतुल्लाह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी थे।
 श्री संतोष कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चिरैया पूर्वी चंपारण द्वारा अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी को पुष्प गुच्छ  एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया और निम्न कार्यक्रम संचालित किया गया-
1. श्री हरिओम कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल द्वारा सभी श्रमिकों को बाल श्रम से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 
2. श्री अप्पू कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराकोठी द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011(संशोधित 2024) से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 
3. श्री विकास कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बंजरिया द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 
4. श्री प्रमोद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेहसी द्वारा बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के योजना से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 
5. श्री अमर ज्योति श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण द्वारा न्यूनतम मजदूरी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई।
 कार्यक्रम में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग योजना से आच्छादित श्रमिको को डमी चेक के माध्यम से सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, डंकन हॉस्पिटल रक्सौल के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं उनके प्रतिनिधि तथा सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार

आज दिनांक-15.07.2026 को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मोहम्मद शिबगतुल्लाह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी थे। श्री संतोष कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चिरैया पूर्वी चंपारण द्वारा अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया और निम्न कार्यक्रम संचालित किया गया- 1. श्री हरिओम कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल द्वारा सभी श्रमिकों को बाल श्रम से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 2. श्री अप्पू कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराकोठी द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011(संशोधित 2024) से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 3. श्री विकास कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बंजरिया द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 4. श्री प्रमोद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेहसी द्वारा बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के योजना से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई! 5. श्री अमर ज्योति श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण द्वारा न्यूनतम मजदूरी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई। कार्यक्रम में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग योजना से आच्छादित श्रमिको को डमी चेक के माध्यम से सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, डंकन हॉस्पिटल रक्सौल के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं उनके प्रतिनिधि तथा सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026

श्रावणी मेला को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज सहित अनुमंडल प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अरेराज उपस्थित थे।

      निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के भव्य आयोजन को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रखा जाए ताकि मंदिर परिसर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए सभी स्थलों को चिन्हित कर पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया जाए।
मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर  सीसीटीवी से निगरानी कराई जाय। 
मेला क्षेत्र में सूचना केंद्र बनाया जाए जहां से सभी जरूर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए। मंदिर प्रांगण सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में आपत्तिजनक वस्तु/समान दिखने पर तुरंत वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जाए और सूचना केंद्र के माध्यम से भी प्रसारित किया जाए। श्रावणी मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र सहित मंदिर प्रांगण में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की जाए। मेडिकल टीम के पास सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध हो यह सुनिश्चित कराई जाए। मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगे।
 जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि बैरीकेडिंग अच्छे तरीके से कराई जाए एवं सभी चिन्हित जगहों पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाए जिससे किसी प्रकार की कठिनाई का सामना श्रद्धालु गण को नहीं करना पड़े।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

श्रावणी मेला को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ अरेराज स्थित बाबा सोमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण का जायजा लिया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरेराज सहित अनुमंडल प्रशासन के अन्य अधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अरेराज उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला के भव्य आयोजन को लेकर यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं व्यवस्थित रखा जाए ताकि मंदिर परिसर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए सभी स्थलों को चिन्हित कर पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स एवं पुलिस बल को प्रतिनियुक्त किया जाए। मेला में आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी से निगरानी कराई जाय। मेला क्षेत्र में सूचना केंद्र बनाया जाए जहां से सभी जरूर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए। मंदिर प्रांगण सहित संपूर्ण मेला क्षेत्र में आपत्तिजनक वस्तु/समान दिखने पर तुरंत वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जाए और सूचना केंद्र के माध्यम से भी प्रसारित किया जाए। श्रावणी मेला अवधि के दौरान मेला क्षेत्र सहित मंदिर प्रांगण में मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की जाए। मेडिकल टीम के पास सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध हो यह सुनिश्चित कराई जाए। मेडिकल टीम के साथ एम्बुलेंस भी उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी के द्वारा कहा गया कि बैरीकेडिंग अच्छे तरीके से कराई जाए एवं सभी चिन्हित जगहों पुलिस पदाधिकारी एवं मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की जाए जिससे किसी प्रकार की कठिनाई का सामना श्रद्धालु गण को नहीं करना पड़े। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jul 15, 2026