आज दिनांक-15.07.2026 को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि मोहम्मद शिबगतुल्लाह, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी थे।
श्री संतोष कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, चिरैया पूर्वी चंपारण द्वारा अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, पूर्वी चंपारण मोतिहारी को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया और निम्न कार्यक्रम संचालित किया गया-
1. श्री हरिओम कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, रक्सौल द्वारा सभी श्रमिकों को बाल श्रम से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई!
2. श्री अप्पू कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराकोठी द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011(संशोधित 2024) से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई!
3. श्री विकास कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बंजरिया द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना-2008 के संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई!
4. श्री प्रमोद कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी मेहसी द्वारा बिहार भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के योजना से संबंधित जानकारी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई!
5. श्री अमर ज्योति श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पकड़ीदयाल, पूर्वी चंपारण द्वारा न्यूनतम मजदूरी दूर-दूर से आए हुए श्रमिकों को दी गई।
कार्यक्रम में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग योजना से आच्छादित श्रमिको को डमी चेक के माध्यम से सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, डंकन हॉस्पिटल रक्सौल के प्रतिनिधि, ग्राम नियोजन केंद्र के प्रतिनिधि, दूर-दूर से आए हुए श्रमिक गण एवं उनके प्रतिनिधि तथा सभी कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार