अशोक नगर: रोजगार सहायकों-सचिवों को पंचयातों में ही करनी होगी जनसुनवाई पेंशन,ई-केवाईसी और समग्र के आवेदनों पर कलेक्टर का सख्त आदेश
अशोकनगर में जनसुनवाई के दौरान पेंशन, समग्र और ई-केवाईसी जैसे मामलों के बढ़ते आवेदनों पर कलेक्टर साकेत मालवीय ने नाराजगी जताई है।मंगलवार को रात 8:30 बजे बताया कि अब हर मंगलवार ग्राम पंचायत स्तर पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सचिव और ग्राम रोजगार सहायक जनसुनवाई करेंगे। सभी आवेदनों की रजिस्टर में प्रविष्टि कर रसीद देना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं।