टिब्बी: जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने टिब्बी व तलवाड़ा मंडियों का निरीक्षण किया, गेहूं खरीद को लेकर किसानों से किया संवाद
कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बुधवार शाम को टिब्बी कस्बे की कृषि उपज मंडी और तलवाड़ा झील मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडियों में चल रही खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लिया और उपस्थित किसानों व व्यापारियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।