नौतनवा: पुरैनिहा में गांव के कुछ लोगों पर पट्टे की जमीन पर कब्जा करने का लगा आरोप, फरियादी ने नायब तहसीलदार को दिया शिकायती पत्र
नौतनवां तहसील क्षेत्र के पुरैनिहा निवासी फरियादी ने नायब तहसीलदार नौतनवां सौरभ कुमार श्रीवास्तव को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर पट्टे से मिली भूमि पर मेड़ तोड़कर कब्जा करने का आरोप लगाया है । फरियादी ने जांचकर कब्जा करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।