नौतनवा: भाजपा से 9वी बार टिकट मिलने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिए धन्यवाद
भाजपा का टिकट मिलने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि 9वी बार उन पर विश्वास जताया है ।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जिस तरह आपने विश्वास जताया है उस पर मै पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूँगा ।