नौतनवा: नौतनवा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 59 मामलों में 7 का मौके पर निस्तारण, अन्य के लिए संबंधित को निर्देश
नौतनवा तहसील में शनिवार दोपहर तक संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 59 शिकायती पत्र दाखिल हुए जिनमें 7 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया एवं अन्य के लिए संबंधित विभाग एवं कर्मचारियों को जांच कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बता दें कि पुलिस क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार के नेतृत्व में फरियादियों की समस्या को सुना गया।