नौतनवा: मंगलपुर पटखौली के पास देवरिया से निचलौल बारात जा रही कार गन्ना लदी ट्राली से भिड़ी, ट्राली पलटी,सभी बाराती सुरक्षित
घुघली क्षेत्र के मंगलपुर पटखौली गांव के पास शुक्रवार शाम बारातियों की गाड़ी ओवरलोड गन्ना लदी में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में ओवर लोड ट्राली सड़क पर पलट गई जिससे पूरा गन्ना सड़क पर फैल गया है। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं ट्राली का चारों पहिया निकल कर सड़क किनारे गड्ढे में चला गया। सभी बाराती सुरक्षित है वही पुलिस मलबे को हटाने का काम कर रही है ।