नौगांव: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने नौगांव से छतरपुर तक बस में सफर किया, यात्रियों की समस्याएं सुनीं
जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नौगांव नगर में उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब केंद्रीय मंत्री एवं Virendra Kumar केंद्रीय विद्यालय निरीक्षण के बाद बस से छतरपुर रवाना होते नजर आए। बताया गया कि मंत्री वीरेंद्र कुमार पहले नौगांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों से चर्चा की