घोड़ाडोंगरी: चोपना थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोपना थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रविवार को चोपना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियाम ने बताया चोपना थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नकु अधिकारी को विष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया।