घोड़ाडोंगरी: नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने शुरू की सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने की कार्रवाई, मुनादी करा घर में बांधने की दी समझाइश
नगरपरिषद घोड़ाडोंगरी ने रविवार देर शाम को सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।नगर में मुनादी कराकर मवेशियों को घर में बांधने की समझाइश दी। नगरपरिषद के कर्मचारी शाम को बरेठा घोड़ाडोंगरी मार्ग पर पहुंचे. सड़क पर बैठे मवेशियों को सड़क से हटाया।सीएमओ केएस उइके ने बताया कि शासन के निर्देश पर सड़क पर बैठे मवेशियों को हटाने के कार्रवाई शुरू की गई है।