घोड़ाडोंगरी: बाकुड़ गांव में घायल अवस्था में मिला अजगर,सर्पमित्र ने रेस्क्यू कर बचाई जान, वन विभाग ने इलाज के लिए भोपाल भेजा
घोड़ाडोंगरी तहसील के बाकुड़ गांव में एक अजगर घायल अवस्था में मिला। सर्पमित्र आदिल खान ने रेस्क्यू कर अजगर की जान बचाई। जिसके बाद वन विभाग ने सोमवार को इलाज के लिए अजगर को भोपाल भेजा।सर्पमित्र आदिल खान ने बताया कि बाकुड़ गांव में करीब 7 फीट का एक अजगर घायल अवस्था में मिला। इसकी ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुँचकर इस अजगर का रेस्क्यू कर पकड़ा।