घोड़ाडोंगरी: रानीपुर थाने के पुलिस म्यूजियम में शासन के निर्देश पर मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी पर्व, मटकी फोड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
रानीपुर थाने के प्रदेश के पहले पुलिस म्यूजियम में शासन के निर्देश पर सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि रानीपुर थाने के प्रदेश के पहले पुलिस म्यूजियम में शासन के निर्देश पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। सामुदायिक पुलिसिंग के तहत को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया।